किशोरी गौरी की हत्या कर खुदकुशी कर लेने वाले युवक हेत सिंह से बारे में पुलिस को कुछ और जानकारी मिली हैं। गौरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता चला है कि हेत सिंह और उसकी दिन में 10 बार से अधिक बात होती थी। दोनों रात में दो-दो बजे तक फोन पर बात करते थे। इसी से पुलिस को हेत सिंह पर शक हुआ था। यह भी पता चला कि वह गौरी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने इनकार कर दिया तो उससे कहने लगा कि दोनों साथ मिलकर जान दे देते हैं
पुलिस ने दोनों के बीच एसएमएस और व्हाट्स एप के जरिए हुई बातचीत का ब्योरा भी निकलवाया है। गौरी के मोबाइल में कुछ मैसेज मिले हैं। इससे यह जानकारी मिली है। हेत सिंह ने दम तोड़ने से पहले यह बात कुबूल भी की थी। उसने कहा था कि गौरी ने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर उसने उससे कहा था कि वह सच्चा प्यार करती है तो उसके साथ जान दे दे। उसने इससे भी इनकार किया तो उसका गला काट दिया।